इमाम महेदी माउद ने लोगों को क़ुरआन की तालीम दी है, और रसुलल्लाह मुहम्मद सलअम की सहीह सुन्नत पर अपनी जिंदगी में खुद अमल करके दिखाया है, रसुलल्लाह की सुन्नत आप में पुरी तरह जाहीर हुई है।
क़ुरआन का पहला हुर्फ अलीफ़ (ا) से लेकर आखरी हुर्फ सीन (س) तक हर लब्ज़, हर आयत, हर रुकुअ, हर सुरह, हर पाराह, और पुरा क़ुरआन का क़ुरआन, उसमे लिखें हर हुकुमात, हर ममनुआत के जाहीर और बातीन मानी का इल्म आपकी तालीम है, और इसपर अमल करना आपने अल्लाह के हुक्म से फर्ज़ क़रार दिया है।
नववी सदी हिजरी में जब आपका ज़हूर हुवा तो उस जमानें में मौजुद लोगों के दिलों में याने यक़ीदा में और अमली जिंदगी में याने इबादत में रस्म आदत व बीदअत और रियाकारी आ गयी थी, इन बुराइयों को दुर करने के लिए आपने अल्लाह के हुक्म से क़ुरआन की तफ़सीर मुरादअल्लाह बयान फरमायी। आपकी तफ़सीर का बयान सुनने के लिए हर रोज पाँच से छ्ह हज़ार अशख़ास आते थे, और फ़ैज़ हासील करते थे। अक्सर लोग क़ुरआन का बयान सुनने, दाअवत के फ़ैज़, नेक नसीहतों और आपके पसखुर्दा की तासीर से हक़ के जस्बे में मुस्तगरक़ और मस्त हो जाते थे। आपका बयान सुनकर बड़े-बड़े आलीम, मशायक़, हाकीम, बादशाह और अवाम अलनास (जनता) जो अक्लमंद थे आपकी नसीहत पाते और तरबियत व तलक़ीन होकर आपके हमराह होते थे। तफ़सीर व बयान को सुनकर बड़े-बड़े ज़ालिम, सरदार, हाकिम के दिलों में अल्लाह का डर दाखील होता और अपने हथीयार डाल देते और अपने किए गए गुनाहों, जुर्मों को कबुल करते थे और फिर से गुनाह करना छोड़ देते और जिक्र-ए-खफ़ी का दम लेकर हक़ीक़त को जान कर तर्क दुनियाँ होकर आपके हमराह हो जाते थे।
आपने अल्लाह के हुक्म से क़ुरआन की तफ़सीर मुरादअल्लाह बयान की है जैसा के अल्लाह ने क़ुरआन में फरमाया है...
अल्लाह ने जो वादा क़ुरआन में किया था के इस क़ुरआन के बयान की ज़िम्मेदारी हम पर है, ये वादा महेदी माउद सय्यद मुहम्मद जौंनपुरी (अस) “मुरादअल्लाह” के जरिए से पुरा किया। ये तफ़सीर मुरादअल्लाह आपने बयान की है, अपने हाथों से लिखीं नही।
आपके सहाबा, खलीफ़ा, मुहाजिर, मुरीद और मौरक़ीन जिन्होंने आपके तफ़सीर, बयान क़ुरआन को सुना उन्होनें अपनी लिखी हुई किताबों में अलगरज (जरूरत के तौर पर) लिखकर कलमबंद किया है। इनकी लिखी गयी किताबें पढ़कर तफ़सीर मुरादअल्लाह का इल्म पाया जा सकता है। आपके खलीफ़ा व सहाबाओं के सिलसिलाह में यह तफ़सीर सीना-दर-सीना मौजुदा सच्चे महेदवी पीर व मुर्शीद तक पहुँची और ये पीर व मुर्शीद याने दारुलउलुम अपने तक़रीर व बयान में जो तरबियत, हिदायत करते है वो तफ़सीर मुरादअल्लाह को ही बयान करते है, इसके लिए महेदवी मुर्शिदों ने लिखी तफ़सीरें देखीं जा सकती हैं। जैसे...
महेदी माउद सय्यद मुहम्मद जौंनपुरी (अस) का सबसे बड़ा मौज़जा क़ुरआन की तफ़सीर मुरादअल्लाह है, अपने-अपने पीर व मुर्शीद के सोहबत में रहकर उनके तरबियत व तलक़ीन व बयान के नसीहत से मुरादअल्लाह की तफ़सीर का इल्म जानने से हमारे अंदर अमल में जो रस्म आदत बिदअतें आयी हैं वो दुर हो जाती हैं।
मुहम्मद रसुलल्लाह की सुन्नत पर सक्ती के साथ अमल करने की तालीम आपने लोगों को दी है। रसुलल्लाह की सहीह सुन्नत क्या है? इसके लिए महेदी माउद ने अपने हाल, क़ौल व फेल को पेश किया है और कहा है के, मैं जो कहता हूँ, करता हूँ, और जो मेरा हाल है ये ही रसुलल्लाह की सुन्नत है, इसपर तुम अमल करना अगर इसपर शक है तो मेरे फेल, क़ौल और हाल को अल्लाह की किताब से मिलाकर देखना अगर सहिह है तो मानो वरना इन्कार करो। आपने फरमाया के जो हदीस और जो तफ़सीर आपके बयान क़ुरआन से मेल खाती है वो तफ़सीर और वो हदीस सहिह है, अगर मेल नहीं खाती तो वो गलत है।
आपने फरमाया के, आपने कोई नया मज़हब नही लाया अल्लाह की किताब व रसुलल्लाह की सुन्नत पर अमल करना आपका मज़हब है, आपने रसुलल्लाह की सुन्नत पर अमल करते हुवे पाँचों अरकान-ए-नबुवत पर सक़्ति के साथ और उसके हक़ीक़त के साथ अमल करने की ताकीद की के अल्लाह को एक जानो (शहादत-ए-तौहीद), नमाज़ पढ़ो (सलात), रमजान में रोजें रखो (सीयाम), ज़कात दो (जका) और हज़ करो।
No comments:
Post a Comment