Mahedi Maud दारुलउलूम महेदविया के जानीब से आर्टिकल – माहे रमज़ान मुबारक – रोजा, खैरात, सदखा, फ़ितरा – क़ुरआन की रौशनी में, अपलोड किए हैं। - (पढ़ने के लिए क्लिक करें)Mahedi Maud
अक़वाल-ए-जरीन  

इस्लाम के बारे में

    इस्लाम एक अरेबिक शब्द है। इसमे युस्लिम फेल (क्रियापद) है, इसका मतलब ‘हवाले करना’ है। इस्लाम के मानी अपने ख्वाइशों को अल्लाह के हवाले करना है। याने बेइख्तेयार होना है। याने अल्लाह के ख्वाइशों पर चलना है, अपनी मर्जी को अल्लाह की मर्जी के तहत करना है, और अल्लाह की मर्जी पर अपनी जिंदगी जीना है, याने अपने आपको अल्लाह के हवाले करना है। जो कुछ अपनी जिंदगी मे अच्छा होता है या बुरा होता है ये सब अल्लाह की ख्वाइश से होता है ऐसा मानना और इसको दिल से कबुल करते हुए जीना इस्लाम है।

    अल्लाह की क्या मर्जी है? क्या ख्वाइश है? क्या इच्छा है? याने क्या मुराद है? हमारे आखरी नबी हजरत मुहम्मद मुस्तफा (सअस) के जरिए से अल्लाह ने अपने ख्वाइशों को दुनियावालों के सामने कुरान के जरिए से रखा है। अल्लाह की सबसे पहली ख्वाइश याने मर्जी इंसान को पैदा करने की हुई, इसलिए अल्लाह ने दुनियाँ के सबसे पहले शख़्स और पैगंबर जिनका नाम आदम (अस) है उनको बनाया और उनको हिदायत दी, इल्म दिया और इस हिदायत पर चलने को कहा, इस हिदायत के तहत अपनी जिंदगी जीने को कहा फिर कहा जब-जब जरूरत होगी तब-तब अल्लाह हम में से ही नेक आदम (अस) के बेटे आदमी को चुनेगा और उसके जरिए से लोगों को हिदायत देगा, तब उस चुने हुए आदमी याने अल्लाह के पैगंबर को मानना और उसके दिखाए गए रास्ते पर चलना। क्योंके इन चुने हुए पैगंबर के जरिए से ही अल्लाह अपनी ख्वाइश जाहीर करता है। और इन पैगंबर की जिंदगी को सहिह नमुना बनाकर पेश करता है ताके दुनियाँवाले इन्हे देखकर इनकी सुन्नत पर अमल करें और दुनियाँ में चैन व अमन हो याने इस्लाम आए और इस्लाम फैल जाए।

    इसतरह अल्लाह की पहिली ख्वाइश बच्चे पैदा करने से लेकर उसके दिखाए हुए रास्ते पर चलना और आदम (अस) से लेकर मुहम्मद (सअस) तक सब पैगंबर को मानना। सब किताबों को मानना इस्लाम है। किसी पैगंबर को कम नहीं समझना, इनमे कोई फरख नहीं करना इस्लाम है। अल्लाह हमसे क्या चाहता है? अल्लाह चाहता है की हम अल्लाह को एक जानें, उसके साथ दूसरा किसी को शरीक ना बनाएँ, हम अल्लाह की इबादत करें, अल्लाह को जानें, पहचानें और उसको जाहीर करें, अल्लाह चाहता है के, अल्लाह के रसुल की पैरवी करें, और रसुल के ताबे तआम याने इमाम महेदी माउद (अस) आखरुज्जमा की पैरवी करें जिसने महेदी (अस) को माना वो रसुल को माना जो रसुल को माना वह अल्लाह को माना। जिसने महेदी (अस) का इन्कार किया उसने रसुल का इन्कार किया जिसने रसुल का इन्कार किया उसने अल्लाह का इन्कार किया। जिसने अल्लाह का इन्कार किया उसका ठिकान जहन्नम है। ऐसा मानना और इसपर अमल करना इस्लाम है।

    अल्लाह चाहता है की, हम अल्लाह को माने के अल्लाह ही इस दुनियाँ को बनानेवाला, चलानेवाला और मिटानेवाले है। अल्लाह ने हमको एक दिन के लिए और एक इम्तेहान के तौर पर पैदा किया है और ख्वाइश रखता है की जाने के कौन उसको पहचानता है और कौन उसके कहे रास्ते पर चलता है और कौन उसकी नाफरमानी करता है, और कौन उसके भेजे गए रसुलों का इन्कार करता है। फिर अल्लाह एक दिन सबको जमा करेगा और सब लोग अपने-अपने पैगंबर, पेशवों के साथ हाजिर होगें उस दिन अल्लाह हमने किए हुए हर छोटे से छोटे अमल का हिसाब लेगा और हमको उसका अच्छा और बुरा बदला देगा याने आखिरत को मानना अल्लाह की ख्वाइश है।

    अल्लाह की ख्वाइश है की, हम अल्लाह से डरे, डर कर जीएँ, दुनियाँ मे गरीब बनकर रहें, गरीबी में मरें, दुनियाँ के शान व शौकत, महल, हिरे, जवाहरात, मकानात, मलबुसात को पसंत ना करें, इसको मुर्दार जाने, अल्लाह की इबादत करें, पाँच वख्तों की नमाज़ पढ़ें, जकात दें, रोजा रखें, हज करें, शहादत दें, कुरान को पढ़ें, समझें और उसपर अमल भी करें, सच्ची बात करें, सच्ची गवाही दें, झूठ ना बोलें, चोरी ना करें, गिबत ना करें, लोगों को न फसाएँ, जिसे अल्लाह सुद कहता है उसे ना लें, नफा जरूर लें, दूसरों का माल ना खाएँ, दूसरे गरीब, कमजोर, दीन और लावारिस का हक़ ना मारे उनका हक़ उन्हें दें, माँ बाप की इज्जत करें, उन्हे झिड़की ना दें, जहीफी हालात में उनकी मदत करें।

    सब दुनियावालों के बाप आदम (अस) हैं और माँ हवा (अस) हैं ऐसा मानना और सब को अपने भाई बहन मानना उनके साथ अच्छा सुलूक़ करना, जादती नहीं करना, सही इंसाफ करना, कुरान के हुक्म के मुताबिक हुक्म करना, दुनियाँवी फायदे के लिए गलत हुक्म नहीं करना, गवाही को ना छिपाना, तकवे का लिबास पहेनना, इल्म की तबलीग करना, अल्लाह के इल्म को उन लोगों तक पहूँचाना जिन तक पहूँचा नहीं इसके लिए हिजरत करना याने एक जगाह नहीं रहना, लोगों को अल्लाह के रास्ते पर चलने को कहना, खुद भी चलना और दस्तूर के मुताबिक इंसाफ करना और इन्कार करने से रोकना (अम्र बील मारुफ़ व नही अलमुनकर) और खुद भी इन्कारी से बचना, ज़ालिमों के साथ जिहाद-ए-अकबर और जरूरत हुई तो जिहाद-ए-असगर करना ये अल्लाह की ख्वाइश है और इसपर अमल करना इस्लाम है।

    अपने पास जरूरत से जादा माल न जमा करना, अच्छे खाने, कपड़े, मक़ानात, सवारी और चैन शोक से बचना, बुरे लोगों की सोहबत न करना, जीनाकारी और बदअमली न करना और अपने औरतों की परवरिश करना और उनपर शक न करना, और औरतें अपने मर्दो के सिवाय दुसरे मर्दो से नाजायज तालुक़ात ना रखना, माँ अपने बच्चों की परवरिश करना, बेटे माँ- बाप की क़िदमत करना, मालिक अपने मजदुर की मज़दूरी पुरी देना, उनका हक ना मारना, मजदुर अपने मालिक की पुरी इमानदारी से साथ खिदमत करना, अच्छों के सोहबत मे रहना, नशा, शराब ना पीना, हक़ हलाल की रोजी कमाना, खाना और खिलाना, हलाल की कमाई से खैरात, जकात देना, जुवा न खेलना, लॉटरी ना खेलना, अल्लाह जिसे मना करे वो तिजारत नहीं करना, दंगा मस्ती, नंगा नाच, गाना, तमाशा नाटकबाजी से बचना, हमेशा इल्म हासिल करना, बुजुर्गों के कहे पर चलना उनको मानना, उनकी इज्जत करना, बिमारियों में मरीजों की क़िदमत करना, आसमानी आफत आने पर खल्क़ की क़िदमत करना ये सब अल्लाह की ख्वाइशे कुरान मे जाहीर हुए है अल्लाह के इस ख्वाइशों पर चलना इस्लाम है।

    अल्लाह की याद करना (ज़िकर करना), शैतान के बजाए अपने अंदर के शैतान पर लानत भेजना, अपने किए गए गुनाहों पर गौर करना इसके लिए भुके रहकर अपने आप को सजा देना ताके हमारे अंदर की बुराइयाँ चली जाए, हमेशा मौत को याद करना, मरने से पहले मरना, अपने जबान पर तलाक़ लब्ज ना लाना, किसे पर झुठा इल्जाम ना लगाना, लिया हुवा कर्ज लौटाना, दूसरों पर जुल्म न करना, ताके वो भी तुम पर जुल्म ना करें, किसी गैर तरीके से जान से न मारना, कुरान को समझ कर पढ़ना और पढ़ाना, उसके मानी में टेढ़ न पैदा करना, और उसका गलत मतलब नहीं बनाना और न इसका हुक्म करना, सच्चे मानी को ना छुपाना, बुरें लोगों की ना सुनना, मेहनत मशक़त करना, दूसरों को बुरी बात ना कहना, उनके ऐबों को छुपाना, न जादा तंगी करना और न बेजा उड़ाना, न फ़क्र करना, ये सब अल्लाह की ख्वाइशे कुरान मे जाहीर हुए है अल्लाह के इस ख्वाइशों पर चलना इस्लाम है।

    अल्लाह पर भरोसा करना (तवक्कल) उसकी रजामंदी के लिए उसके रास्ते पर चलना, अपनी रोजी खुद तलाश करना, अपना काम करना, दूसरों के सहारे न जिंदगी बसर करना, अपने बच्चों को अच्छी ताकीद देना, इल्म सिखाना, तरबियत देना और अच्छे मुसलमान बनाना ये सब अल्लाह की ख्वाइशे हैं। जो कुरान के जरिए से मुहम्मद मुस्तफा (सअस) ने हम तक लायी और उन्होंने इन सब बातों को लेकर उसपर अमल किया और अपनी जिंदगी को इन बातों के तहत ढल दीया, रंग दीया और एक बेमीसाल नमुना बनाकर हमारे सामने रखा जो आप रसुलल्लाह मुहम्मद मुस्तफा (सअस) की सुन्नत है इस सुन्नत पर पूरा के पूरा अमल करना ही सच्चा इस्लाम है। और ये सुन्नत पहले लिखी गई सहिह सुन्नी व शियावों ने लिखी हदीस के किताबों में कलमबंद है।

    हदीसों की किताबों में जाहिरी तौर पर शहादत (तौहीद) देना, नमाज़ अदा करना, रमज़ान में रोजा रखना, जकात देना और हज करना इन पाँच अमल को इस्लाम के पाँच स्तुन (खंबे) करार दिए। और कई सदियाँ गुजरने के बाद जब इंसान में लालुच, बेफिकरी, बेजवाबदरी, तकब्बुर, सुस्ती, नफरत, गिबत, ने जनम लिया तो वो अल्लाह के ख्वाइशों पर अमल करने के बजाए अपने ख्वाइशों पर अमल पैरा हुवा और इन पाँच इस्लामी स्तुन पर आदतन अमल पैरा हुवा और इसीको इस्लाम की पैरवी समझने लगा।

    इसतरह अल्लाह की ख्वाइश याने उसकी मुराद अल्लाह ने अपने आखरी नबी मुहम्मद मुस्तफा (सअस) के जरिए से कुरान में बताए गए हुक्म और हिदायत के इल्म के जरिए से जाहीर की, और नबी मुहम्मद मुस्तफा (सअस) को ताक़ीदी के साथ इसपर अमल कराया और इनको एक बेमीसाल नमुना (मॉडेल) बनाकर हमारे सामने रखा, जो आपकी सुन्नत है। इस सुन्नत पर मुकम्मील अमल पैरा होना इस्लाम है।

शुक्रिया, आगे पढ़ते रहीए...

No comments:

Post a Comment